पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी Chatra News
चिकित्सकों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। युवक को पैर में गंभीर चोट आई है।
चतरा, जासं। सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर किया गया। घायल युवक जिले के पथलगड़ा थाना क्षेत्र के बनवार गांव के गोखुल सिंह का पुत्र कन्हाई सिंह है। बताया जाता है कि कन्हाई सिंह पत्थलगड़ा से बाइक पर सवार होकर हंटरगंज जा रहा था।
चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए किया रेफर
इस दौरान संघरी घाटी में एक पिकअप ने उसकी बाइक की टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। युवक की स्थिति खतरे से बाहर है। युवक की पैर में गंभीर चोट आई है