दो रोजगार सेवकों का कटा एक दिन का मानदेय
गिद्धौर: प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी एजा•ा हुसैन अंसारी ने मनरेगा
गिद्धौर: प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी एजा•ा हुसैन अंसारी ने मनरेगा व प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक किया। बैठक से अनुपस्थित रहने वाले दुआरी के रोजगार सेवक उर्शिला टूटी व पहरा के टेकनारायण राम का एक दिन का मानदेय कटौती करने का निर्देश दिया। जबकि 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश रोजगार सेवकों को दिया। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना वर्ष 2016-17 व 17-18 की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2017-18 के आवंटित 407 आवास को पंचायतवार आवंटित कर दिया। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार पासवान, सहायक अभियंता मनोज कुमार, कनीय अभियंता रूपेश महतो,पंचायत सचिव लखन यादव, मो. नसीम उद्दीन अंसारी, कमलेश कुमार वर्मा, विनोद कुमार गुप्ता, धीरज कुमार रजक,आशीष कुमार, रोजगार सेवक गोविन्द कुमार दांगी, सुनील कुमार,मोनिका नाग,देवकीनंदन राम सहित अन्य उपस्थित थे।