जल निकासी का रास्ता नहीं, हो रही परेशानी
संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) प्रखंड मुख्यालय के सुभाष चौक के समीप जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गइसंवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) प्रखंड मुख्यालय के सुभाष चौक के समीप जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गइ संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) प्रखंड मुख्यालय के सुभाष चौक के समीप जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गइ संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) प्रखंड मुख्यालय के सुभाष चौक के समीप जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गइ संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) प्रखंड मुख्यालय के सुभाष चौक के समीप जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गइ।
संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा) : प्रखंड मुख्यालय के सुभाष चौक के समीप जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जाता है कि राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड उक्त क्षेत्र में नाली का निर्माण कराया। संवेदक की लापरवाही के कारण नाली सड़क से ऊंचा कर दिया गया है। यहां तक कि जल निकासी के लिए जगह नहीं छोड़ा गया है। वैसे में सलगा जाने वाले रास्ते में बारिश का पानी जमा हो जा रहा है। जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कत हो रही है। इस मार्ग से गिद्धौर गांव के साथ-साथ बारिसाखी, मंझगांवा, रूपीन,डढ़ुआ, पेक्सा, सिंदुआरी, ब्रह्मापुर सहित अन्य गांव के ग्रामीण प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ अन्य स्थानों के लिए आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने जल निकासी बनवाने की मांग सड़क निर्माण कंपनी से किया है।