प्रेम प्रसंग में गई युवक की जान, पेड़ से झूलता मिला शव
स्थित एक आम के पेड़ से युवक का झूलता हुआ शव बरामद किया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य छूपाने के उद्?देश्य से शव को पेड़ से लटकाया गया ै है। पुलिस शव को अपने कब्जा में करते हुए सदर अस्पताल भेज दिया
संवाद सूत्र, चतरा : सदर थाना पुलिस ने शहर के नगवा मोहल्ला स्थित एक आम के पेड़ से युवक का झूलता हुआ शव बरामद किया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस शव को अपने कब्जा में करते हुए सदर अस्पताल भेज दिया और बाद में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक दीपक कुमार के पिता संजय साव के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें नूनू दुबे, रामनरेश दुबे, अभिनाष दुबे व उनकी पत्नी, सौरभ कुमार व दो अन्य का नाम शामिल है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि कुछ महीना पूर्व से दीपक के साथ एक लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत सात जून को दोनों शादी की नियत से घर से फरार हो गए थे। लडकी के परिजनों ने सदर थाना में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज की थी। जिसके आलोक में पुलिस ने वशिष्ठ नगर के जोरी गांव से दोनों बरामद कर लिया। उसके बाद सदर थाना में दोनों को समझा-बुझा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक के पिता का कहना है कि उस वक्त उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि रविवार को देर रात वह घर से बाहर निकला और उसके बाद वापस नहीं लौटा। सुबह आम के पेड़ से लटकता हुआ उसका शव मिला। फंदा के लिए लड़की का दुपट्टा इस्तेमाल किया गया है। पिता का आरोप है कि उपर्युक्त लोगों ने मिलकर हत्या की और उसके बाद शव को पेड़ से लड़की के दुपट्टा के साथ लटका दिया। मृतक के पॉकेट से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। वहीं परिजनों का आरोप है कि हत्या से पूर्व उससे सुसाइड नोट लिखवा गया है। सदर थाना प्रभारी बीपी मंडल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप