जामा विधायक ने मृतक जिप सदस्य के परिजनों से की भेंट
संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह जामा विधायक सीता सोर
संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह जामा विधायक सीता सोरेन बुधवार को जिला परिषद के पूर्व दिवंगत सदस्य बालेश्वर कुशवाहा के घर पहुंची और परिजनों से भेंट कर ढांढस बांधा। सीता सोरेन चतरा जा रही थी। इसी क्रम में वह गिद्धौर पहुंची। उन्होंने दिवंगत पूर्व जिला परिषद सदस्य को श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने दुख की घड़ी में परिवार वालों को हर समय मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। दिवंगत पूर्व जिला परिषद के पुत्र राजेश कुमार कुशवाहा व इनकी पत्नी संगीता देवी के साथ-साथ माता से मुलाकात की। इस बीच पत्रकारों के सवालों से बचती रहीं। पत्रकारों द्वारा दुमका व बेरमो उपचुनाव के साथ-साथ चतरा में पार्टी में बगावत पर सवाल किया। परंतु किसी भी सवाल का जवाब उन्होंने नहीं दिया। इससे पूर्व बलबल में उनका स्वागत झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में किया गया। गर्म जल कुंड स्थित बलबल बागेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस क्रम में उन्होंने बलबल को पर्यटक स्थल के रूप में विकास करने का आश्वासन भी दिया। मौके पर सनत सोनी,राजेश कुशवाहा,उपेंद्र दांगी,संतोष कुमार निराला,रामलाल साव, मनोज दांगी,चंदा कुमारी, बीरेंद्र भोक्ता सहित अन्य उपस्थित थे।