ग्रीन राशन कार्ड के पांच हजार आवेदनों का हुआ अंतिम प्रकाशन
संवाद सूत्र कान्हाचट्टी(चतरा) प्रखंड में 15 नवंबर से खाद सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित लाभुकों क
संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी(चतरा): प्रखंड में 15 नवंबर से खाद सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित लाभुकों को राशन उपलब्ध कराने को लेकर सत्यापित आवेदनों का अंतिम प्रकाशन बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे। बीडीओ ने बताया कि पंचायत सचिवालयों के सूचना पट्ट पर इसे प्रदर्शित किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि इसके लिए प्रतिनियुक्त आंगनबाड़ी सेविका, प्रधानाध्यापक ,पंचायत कार्यकारिणी सदस्य व नोडल कर्मियों ने निर्धारित मानक के तहत सभी बिदुओं पर जांच उपरांत आवेदन प्रस्तुत किया था। इसके पश्चात इसे प्रकाशित किया गया है। इस संदर्भ में बीडीओ पप्पू रजक ने बताया कि जिन आवेदकों को आपत्ति दर्ज करानी है वह अपने नजदीकी पंचायत में जाकर संबंधित कारणों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।