Move to Jagran APP

महोत्सव के लिए मां भद्रकाली मंदिर परिसर सज-धज कर तैयार

तक जारी रहेगा। 20 फरवरी को दोपहर 1200 बजे से 300 बजे तक मां भद्रकाली मंदिर परिसर में ही राष्ट्रीय पटल पर इटखोरी का पुरातात्विक महत्व विषय पर सेमिनार का भी आयोजन होगा। जिसमें झारखंड बिहार एवं दिल्ली के विशेषज्ञ पुरातत्वविद तथा इतिहासकार अपना विचार र

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 07:08 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 06:20 AM (IST)
महोत्सव के लिए मां भद्रकाली मंदिर परिसर सज-धज कर तैयार
महोत्सव के लिए मां भद्रकाली मंदिर परिसर सज-धज कर तैयार

संवाद सहयोगी, इटखोरी: तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। भद्रकाली मंदिर परिसर महोत्सव के लिए सज धज कर तैयार है। बुधवार को दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 से 21 फरवरी तक चलने वाले महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह, सिमरिया के विधायक किशुन दास, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, पर्यटन विभाग के सचिव राहुल शर्मा, बोधगया के महाबोधि मंदिर के सचिव एन दोरजे, दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन, अखिल भारतीय भिक्षु संघ के अध्यक्ष भंते प्रज्ञा दीप, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त तथा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक भी मौजूद रहेंगे। महोत्सव के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर भव्य मंच के निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव के उद्घाटन के पूर्व मुख्यमंत्री मां भद्रकाली मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। महोत्सव का उद्घाटन सत्र के पश्चात संध्या 5:00 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शुरू होगा। जो 21 फरवरी को रात 10:00 बजे तक जारी रहेगा। 20 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक मां भद्रकाली मंदिर परिसर में ही राष्ट्रीय पटल पर इटखोरी का पुरातात्विक महत्व विषय पर सेमिनार का भी आयोजन होगा। जिसमें झारखंड, बिहार एवं दिल्ली के विशेषज्ञ पुरातत्वविद व इतिहासकार अपना विचार रखेंगे। महोत्सव की सफलता के लिए जिला प्रशासन पिछले दस दिनों से हर दिन तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह स्वयं सभी तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अखिलेश वी वारियर गंभीर हैं, उन्होंने चुस्त सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया है।

loksabha election banner

===============

कई मशहूर कलाकार देंगे प्रस्तुति इटखोरी महोत्सव के दौरान तीन दिनों तक शाम पांच बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। पहले दिन स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। वहीं दूसरे दिन 20 फरवरी को दिल्ली के मशहूर दिव्यांग ग्रुप वी आर वन के कलाकार व्हील चेयर पर अपनी प्रस्तुति देंगे। रात आठ बजे से मशहूर सूफी गायिका ममता जोशी श्रोताओं को झुमाएगी। वहीं नौ बजे से बॉलीवुड सिगर विनोद राठौर लोगों का मनोरंजन करेंगे। महोत्सव के तीसरे दिन देश के मशहूर बैंड अंडर ग्राउंड आथॉरिटी की ओर से प्रस्तुति दिया जाएगा। वहीं रात नौ बजे से बॉलीवुड की मशहूर सिगर ऋचा शर्मा अपनी गायकी से श्रोताओं को झुमाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.