बरातियों से मारपीट में होटल संचालक गिरफ्तार
संवाद सहयोगी इटखोरी बरातियों के साथ मारपीट के मामले में होटल साई पैलेस में संचालक सं
संवाद सहयोगी, इटखोरी : बरातियों के साथ मारपीट के मामले में होटल साई पैलेस में संचालक संतोष राम को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। मालूम हो कि 30 जून की रात में होटल साईं पैलेस में शादी समारोह में आए बरातियों के साथ मारपीट की एक घटना हुई थी। मारपीट की घटना में बराती मुरारी प्रसाद केसरी घायल हो गए थे। इस मामले में होटल संचालक संतोष राम समेत आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जबकि 10 से 15 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज हुआ था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद होटल संचालक ने थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के ऊपर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसकी जांच पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय वरुण देवगम ने की थी। पुलिस उपाधीक्षक की जांच रिपोर्ट में होटल संचालक के आरोपों को निराधार बताया गया था। होटल संचालक पर प्राथमिकी दर्ज हो जाने के बाद से ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाश रही थी। इसी बीच पुलिस को शनिवार को यह सूचना मिली कि अभियुक्त को करनी रोड में देखा गया है। ऐसी सूचना मिलने के पश्चात पुलिस ने होटल संचालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।