चतरा में सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान की मौत Chatra News
Jharkhand. जिस कार से दुर्घटना हुई है वह जिला बल के हवालदार महेश सिंह का बताया जा रहा है। पुलिस उक्त कार को जब्त कर थाना ले आई है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 13 Apr 2020 08:13 AM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2020 08:13 AM (IST)
चतरा, जासं। चतरा डीसी आफिस के समीप ड्यूटी पर तैनात गृहरक्षक अमेरिका यादव रविवार को सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। जख्मी जवान को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। जिस कार से दुर्घटना हुई है, वह जिला बल के हवालदार महेश सिंह का बताया जा रहा है। पुलिस उक्त कार को जब्त कर थाना ले आई है। झारखंड रक्षा वाहनी गृहरक्षक स्वयं सेवक संघ के जिला सचिव सरयू राम ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें