Move to Jagran APP

दांगी कुशवाहा समाज का इतिहास गौरव पूर्ण: संजय

संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) दांगी कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवपूर्ण है। बशर्ते समाज को जगन

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 06:11 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 06:11 PM (IST)
दांगी कुशवाहा समाज का इतिहास गौरव पूर्ण: संजय
दांगी कुशवाहा समाज का इतिहास गौरव पूर्ण: संजय

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): दांगी कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवपूर्ण है। बशर्ते समाज को जगने की आवश्यकता है। समाज में नेतृत्व की क्षमता भरपूर है। समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उक्त बातें दांगी कुशवाहा समाज के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी संजय शान ने गिद्धौर में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा हमारे समाज में एक से एक योद्धा अपनी क्षमता का लोहा मनवा चुका है। हमारे समाज में भगवान गौतम बुद्ध,राजा चक्रवर्ती अशोक सम्राट, पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, समाज सुधारक जगदेव प्रसाद, महात्मा फुले सहित अन्य महान विभूति हुए हैं। जिन के पद चिह्नों पर चलकर समाज को आगे किया जा सकता है। सम्मेलन में नशाखोरी पर प्रतिबंध लगाया गया।यहा तक कि नशाखोरी करते हुए पकड़े जाने पर कमेटी द्वारा दंडित किया जाएगा। जबकि विवाह समारोह में बटने वाले वस्त्र पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को समाज के लोगों ने भरपूर समर्थन किया। सम्मेलन के दौरान प्रखंड कमेटी के साथ-साथ समाज के मालिक छेड़ीदार को सम्मानित भी किया गया। सभा को प्रदेश महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा शिक्षा से ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। जरूरत है शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की। लोगों में राजनीतिक चेतना भी बढ़ानी होगी। राजनीतिक पैठ भी आज के समय में आवश्यक हो गया है। लोगों को एकजुट होने व अपने हक अधिकार के लिए आगे रहने का भी आह्वान किया। सभा को जिप उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक देवचरण दांगी, पूर्व मुखिया निर्मला देवी, जिप सदस्य सुनीता देवी, रामलखन दांगी, सुरेश राम दांगी, सत्येंद्र कुमार कुशवाहा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इससे पूर्व सभा की अध्यक्षता समाज के प्रखंड अध्यक्ष महाबीर दांगी व संचालन मुखिया राजेश कुमार दांगी ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.