Move to Jagran APP

ईश्वर के प्रति कृतज्ञता का पर्व है नवाखानी : फा. सिप्रियन

ईश्वर के प्रति कृतज्ञता का पर्व है नवाखानी । हमें ईश्वर को धन्यवाद देना चाहिए है और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना चाहिए जिनकी कृपा से हमें अनाज की प्राप्ति हुई है। उक्त बातें विकर जनरल फादर सिप्रियन कुल्लु ने कही। वे रविवार को संत पात्रिक महागिरजाघर में आयोजित नवाखानी पर्व के अवसर पर ºीस्त विश्वासियों को

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 09:36 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:15 AM (IST)
ईश्वर के प्रति कृतज्ञता का पर्व है नवाखानी : फा. सिप्रियन
ईश्वर के प्रति कृतज्ञता का पर्व है नवाखानी : फा. सिप्रियन

संवाद सहयोगी, गुमला : ईश्वर के प्रति कृतज्ञता का पर्व है नवाखानी । हमें ईश्वर को धन्यवाद देना चाहिए है और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना चाहिए जिनकी कृपा से हमें अनाज की प्राप्ति हुई है। उक्त बातें विकर जनरल फादर सिप्रियन कुल्लु ने कही। वे रविवार को संत पात्रिक महागिरजाघर में आयोजित नवाखानी पर्व के अवसर पर ºीस्त विश्वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से अच्छी वर्षा और फिर अच्छी फसल से ही हमारा जीवन यापन होता है। उपज का पहला फसल ईश्वर के नाम समर्पित करना चाहिए। ईश्वर से यह भी प्रार्थना करना चाहिए कि अगले साल भी अच्छी बारिश हो जिससे फसल का पैदावार अच्छी हो। मौके पर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। ºीस्त विश्वासियों द्वारा लाया गया चिउड़ा प्रसाद स्वरुप वितरित की गई। फादर सिप्रियन कुल्लु ने विशेष ºिस्तियाग कराया। जिसमें फादर जेरोम एक्का व फादर नीलम एक्का, फा. संदीप किडो ने सहयोग किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय युवक युवतियों व बच्चों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर ईश्वर के प्रति आस्था व विश्वास जताया। मौके पर सि. एलिजाबेथ केरकेट्टा, सि. निर्मला, सि. मधुरा, सि. ज्योति, सि. हिरमिला, सि. जूली, सि. निवेदिता, सि. मरिया, सि. अन्ना, सि. सेलिन, सि. अर्चना काथलिक सभा गुमला धर्मप्रांत के अध्यक्ष सेत कुमार एक्का,सहायक सचिव तेओफिल खलखो पल्ली काथलिक सभा के अध्यक्ष ललित लगनू तिग्गा, सुखदेव लकड़ा ,जेवियर एक्का, पलासिदियुस एक्का, सचिव प्रेम एक्का, रोबर्ट टोप्पो, किशोर खलखो, महिला संघ की जयंती तिर्की, रजनी पुष्पा तिर्की, मंजू बेक ,विद्यानी लकड़ा, इरीना मिज, दिव्य सरिता मिज, लीली कल्याणी मिज, धर्मप्रांतीय सभानेत्री फ्लोरा मिज, युवा संघ अध्यक्ष आशुतोष राहुल, विजय तिर्की, अलमा, अर्चिता, नीलिमा, पात्रिक, दानिएल, अंकिता आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.