Move to Jagran APP

अनशन व धरना का रसोइया संघ ने लिया निर्णय

झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ गुमला प्रखंड कमेटी की बैठक गुमला प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रतीक्षालय में हुई। जिसमें हटाए गए वैसे रसोइया जिन्हें अब तक काम में वापस नहीं रखा गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:15 AM (IST)
अनशन व धरना का रसोइया संघ ने लिया निर्णय
अनशन व धरना का रसोइया संघ ने लिया निर्णय

संवाद सूत्र, गुमला : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ गुमला प्रखंड कमेटी की बैठक गुमला प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रतीक्षालय में हुई। जिसमें हटाए गए वैसे रसोइया जिन्हें अब तक काम में वापस नहीं रखा गया है वे आमरण अनशन पर बैठने तथा मर्ज स्कूल के वैसे रसोइया जिनका अब तक समायोजन नहीं हुआ है वे धरना पर बैठने का निर्णय लिया है। बैठक क अध्यक्षता कर रही मंजरी देवी ने कहा कि पिछले एक सितंबर को जिला शिक्षा अधीक्षक से वार्ता हुई थी जिसमें 15 अक्टूबर तक रसोइया संयोजिका संघ के हर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था। 13 अक्टूबर तक उन लोगों का किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कहा कि जिला शिक्षा अधीक्षक उन लोगों को ठगने और टालने का काम कर रहे हैं। अब विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। अनशन और धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विनायकी देवी, होलिका देवी, बुधा देवी, रामी देवी, नितनी देवी, मुंडरी देवी, संगीता देवी, भुखली देवी, मिसलमनी देवी, उषा देवी, जसमनी देवी, कलामनी उरांव, बिदु उरांव, सुशीला मिज, सलमी मिज, सुसाना किडो, रीता देवी, एरोन मिज आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.