सांसद ने किया दो दर्जन सड़कों का शिलान्यास
सिमरिया:-* चतरा सांसद सुनील कुमार ¨सह ने बुधवार को दो दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया। यह शिलान्यास प्रखंड के देल्हो चौक पर सभा आयोजित कर किया गया। सभा में चतरा विधानसभा क्षेत्र के 3
सिमरिया: स्थानीय सांसद सुनील कुमार ¨सह ने बुधवार को दो दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम प्रखंड के देल्हो चौक पर सभा आयोजित कर किया गया। सभा में चतरा विधानसभा क्षेत्र के 38 किलोमीटर की 16 सड़कें और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के 16 किलोमीटर की 8 सड़कों का आनलाइन शिलान्यास किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव को ध्यान में नहीं रखकर, बल्कि विकास को ध्यान में रखकर काम करती है। भाजपा की सोच है कि यहां के बच्चे पढ़ें, महिलाओं को सम्मान मिले, युवा हुनर बंद हो और देश प्रगति की राह पर अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि यह समय विचार करने का है। आपको केंद्र में मजबूत सरकार चाहिए या फिर मजबूर सरकार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ रहा है। आधारभूत सुविधाएं बहाल की जा रही है। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। हर खेत को पानी मिले, हर घर बिजली से रोशन हो, सभी परिवार को पक्के छत हो, शौचालय की व्यवस्था हो और स्वच्छ पेयजल मिले। रसोई गैस से खाना पके, स्कूलों में पौष्टिक भोजन हो, इस उद्देश्य को लेकर सरकार आगे बढ़ी और सफल रही। हमने विकास के लिए शांतिपूर्ण माहौल तैयार किया। स्वच्छता का अभियान बनाया। कानून व्यवस्था दुरुस्त की और बिजोलिया वाद को खत्म किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं है पार्टी महत्वपूर्ण है। सांसद ने चाडरम मंदिर में माथा टेका और क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। सभा में अशोक शर्मा, विनय ¨सह, राकेश शर्मा, कुमार शुभम, सुखदेव पासवान, उमाशंकर ¨सह, महेंद्र ¨सह, मिथिलेश गुप्ता, शिवबालक ¨सह, शशि कांत सहाय, अमित चौबे, बिरजू तिवारी, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।