Move to Jagran APP

अपराधियों ने भाजपा नेता घर पर की गोलीबारी

रात अज्ञात अपराधियों मंडल महामंत्री भोलानाथ सिंह के घर पर अंधाधुंध गोलियां दागी। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। गोलीबारी के बाद पूरे गांव में दहशत फैला हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल कर रही है। घटना के

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 06:44 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 06:44 PM (IST)
अपराधियों ने भाजपा नेता घर पर की गोलीबारी
अपराधियों ने भाजपा नेता घर पर की गोलीबारी

संवाद सूत्र, हंटरगंज(चतरा) : प्रखंड के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के वानसिंह गांव में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों भाजपा के मंडल महामंत्री भोलानाथ सिंह के घर पर अंधाधुंध गोलियां दागी। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। गोलीबारी के बाद पूरे गांव में दहशत फैला हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल कर रही है। घटना के कारणों का स्पष्ट रूप पता नहीं चल सका है। वैसे कई पर की चर्चा हो रही है। कुछ लोगों मामले को भूमि विवाद से जोड़ रहे हैं और लोग रुपयों का लेनदेन से। वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी नित्याचंद साहा का कहना है कि जब तक मामले की पड़ताल नहीं कर लेते हैं, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द अपराधी की पहचान कर ली जाएगी। वहीं भाजपा नेता का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है। थानेदार ने कहा कि अपराधी शातिर है और हमला सेमी ऑटोमेटिक रायफल से हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल से आठ खोखा बरामद किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.