नशे में धुत्त ग्रामीण आपस में भिड़े, तीन जख्मी
झारखंड-बिहार सीमाना स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाइडीह गा
संवाद सूत्र, हंटरगंज(चतरा): झारखंड-बिहार सीमाना स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाइडीह गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दो पक्षों के बीच हिसक झड़प हुई। जिसमें तीन जख्मी हो गए। जिसमें गोसाइडीह निवासी भूपेंद्र सिंह, टुनटुन कुमार और विजय सिंह के नाम शामिल हैं। बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मंजरी गांव के कुछ लोग शराब की नशे में धुत्त होकर गोसाइडीह पहुंचे और हंगामा मचाने लगे। विरोध करने पर पत्थरबाजी करने लगे। जिसमें गोसाइडीह के उक्त लोग जख्मी हो गए। इनमें टुनटुन की स्थिति गंभीर है और उसे मगध मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही हंटरगंज एवं डोभी थाना पुलिस रात नौ बजे मौके पर पहुंची और घटना की विस्तृत जानकारी ली। झड़प के बाद दोनों गांवों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।