Move to Jagran APP

दांगी कुशवाहा सम्मेलन में दहेज लेने-देने पर प्रतिबंध

संवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) प्रखंड के नगवा गांव में रविवार को दांगी कुशवाहा बिरादरी के

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 07:41 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 07:41 PM (IST)
दांगी कुशवाहा सम्मेलन में दहेज लेने-देने पर प्रतिबंध
दांगी कुशवाहा सम्मेलन में दहेज लेने-देने पर प्रतिबंध

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा): प्रखंड के नगवा गांव में रविवार को दांगी कुशवाहा बिरादरी के प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कई सामाजिक व राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें शिक्षा का प्रसार, दहेज लेने-देने व नशाखोरी पर प्रतिबंध पर सहमति बनी। सलाह दी गई कि समाज के लोग सामूहिक विवाह पर जोर दें। सम्मेलन को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष हकीम प्रसाद महतो ने कहा कि समाज में दहेज का प्रचलन व शराब सेवन बहुत बढ़ गया है। इससे घर के घर तबाह हो रहे हैं। उन्होंने समाज की महिलाओं से आग्रह किया कि दहेज प्रथा न लें न दें और इसे समाप्त करने तथा नशाखोरी के विरुद्ध आंदोलन करें। समाज में व्याप्त कुरीतियों तथा राजनीतिक चेतना के अभाव के कारण दांगी कुशवाहा समाज अच्छी आबादी रहने के बावजूद पिछड़ा हुआ है। समाज को कुरीतियां त्याग कर राजनीतिक चेतना जगानी पड़ेगी, तभी दांगी कुशवाहा समाज आगे बढ़ पाएगा। इसके लिए समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित होना सबसे जरूरी है। खासकर नारी शिक्षा के प्रति समाज को गंभीर प्रयास करना पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज के लोगों को भगवान बुध तथा सावित्रीबाई फुले के बताए हुए मार्ग पर चलना पड़ेगा। पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शशि भूषण प्रसाद मेहता ने कहा कि दांगी कुशवाहा समाज को शिक्षा के प्रति गंभीरता पूर्वक विचार करना पड़ेगा। बटेश्वर मेहता ने संगठन विस्तार पर जोर दिया। दांगी कुशवाहा संगठन के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में अगर सामूहिक विवाह का सम्मेलन आयोजित होता है तो हर वर-वधू को संगठन के द्वारा पंद्रह-पंद्रह हजार रुपए उपहार के स्वरुप दिया जाएगा। सम्मेलन को संजय शान, देवचरण दांगी, राम लखन दांगी, आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर नवल, राजू कुमार दांगी, प्रभाकर वर्मा, रविद्र दांगी, तुलसी दांगी, सुधीर दांगी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.