जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
संवाद सूत्र मयूरहंड(चतरा) जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिन्
संवाद सूत्र, मयूरहंड(चतरा) : जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिन्हा एक मामले की जांच के लिए बुधवार को मयूरहंड पहुंचे। कंप्यूटर चोरी से संबंधित मामले की जांच के बाद स्कूलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में वे उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैनी, स्वामी विवेकानंद प्लस टू विद्यालय मयूरहंड व बीआरसी कार्यालय का जायजा लिया। जहां सभी विद्यालय के शिक्षक विद्यालय में उपस्थित मिले। वही उन्होंने पुरैनी विद्यालय में हरे भरे फल व फूल के पौधा को देखकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में भी विद्यालय पहले की तरह सजा हुआ है। उन्होंने विद्यालय के प्रधान शिक्षक विकास कुमार सिंह सहित सभी शिक्षकों की प्रशंसा की। उन्होंने सभी शिक्षकों को प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले क्विज में सभी नामांकित बच्चों को बहन लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मेहनत के कारण ही अपना जिला पांच बार प्रदेश में पहले पायदान पर रहा है। इस मौके पर बीईईओ अरविद प्रसाद, समाज सेवी सुभाष सिंह, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, लेखपाल मोहन साव, अभिषेक कुमार, शिक्षक विकास सिंह, जिप सदस्य पति सतेंद्र भगत, बीआरपी राजेश सिंह, कंप्यूटर आपरेटर मनोज विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।