Move to Jagran APP

पैक्स अध्यक्षों को धान अधिप्राप्ति देने को ले अनुशंसा की मांग

संवाद सहयोगी चतरा स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को पैक्स अध्यक्षों की बैठक ह

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 05:52 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 05:52 PM (IST)
पैक्स अध्यक्षों को धान अधिप्राप्ति देने को ले अनुशंसा की मांग
पैक्स अध्यक्षों को धान अधिप्राप्ति देने को ले अनुशंसा की मांग

संवाद सहयोगी, चतरा : स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में पैक्स अध्यक्षों को धान अधिप्राप्ति देने हेतू उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। पैक्स अध्यक्षों ने बताया कि धान की खरीदारी पैक्स अध्यक्षों से न होकर पुन: एफसीआइ के माध्यम से धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू किया जा रहा है। कहा कि पूर्व में वित्तीय वर्ष 2019-20 में एफसीआइ द्वारा 154 पंचायतों में से मात्र सात पंचायतो में ही धान अधिप्राप्ति काम किया गया था। जिससे किसानों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। बताया कि अबतक सात अधिप्राप्ति केंद्रो पर धान लेने के बाद आजतक छह पैक्सों का गोदाम का किराया नहीं दिया गया। बताया कि पैक्स का गठन कृषकों के हित के लिए किया गया है। जितना अच्छा धान अधिप्राप्ति का कार्य पैक्सों के द्वारा किया जा सकता है। किसी अन्य संस्थानों के द्वारा नहीं किया जा रहा है। पूर्व की वित्तीय वर्ष में धान अधिप्राप्ति कार्य एफसीआइ के द्वारा किया गया था। इस दौरान प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण कई किसान जानकारी के अभाव में धान व्यापारियों के पास बेच दिया था। जिससे किसानों को सरकार से मिलने वाला सरकारी बोनस से वंचित रहना पडा था। पैक्स अध्यक्ष धान अधिप्राप्ति के समय अपनी अमानत राशि लगाकर धान को मिल तक पहुंचाने का काम किया था। बताया कि वर्ष 2011-12 से परिवहन व कमीशन राशि के रूप में करोड़ों रुपये पैक्सों का अभी तक बकाया है। पैक्स अध्यक्षों ने उपायुक्त से सभी पैक्सों में धान खरीदारी करने की अनुसंशा सरकार से करने की मांग की, ताकि जिले के सभी किसानों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में जितेंद्र सिंह, मिथलेश कुमार, बिरबल साव, प्रमोद कुमार, आशीष ठाकुर, विनोद प्रसाद, महेश दांगी, धनेश्वर प्रजापति, बसंत नारायण सिंह, अशोक कुमार समेत कई उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.