भाकपा माओवादी समर्थक गिरफ्तार
संवाद सूत्र चतरा जिला पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त छापामारी अभियान में एक माओवादी समर्थक क
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 08:50 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 08:50 PM (IST)
संवाद सूत्र, चतरा : जिला पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त छापामारी अभियान में एक माओवादी समर्थक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार माओवादी समर्थक प्रकाश यादव राजपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। माओवादी समर्थक के पास से कोई सामान बरामद नहीं किया गया है। राजपुर थाना प्रभारी मनोज पाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाया गया और भाकपा माओवादी समर्थक प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसके पिता सहदेव यादव पूर्व एरिया कमांडर रह चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें