Move to Jagran APP

स्टील प्लांट का लगना तय, जगह कर लिया गया है चयन

????? ?? ????? ????????? ????? ??? ?? ????? ???? ??? ??? ?? ?? ??? ?????? ?? ?? ??????? ?????????? ?? ????????? ????? ??? ???? ???? ?? ????? ?? ???? ??????? ??? ????? ?? ??????????? ?? ??????? ???? ?? ??????? ???????? ??????? ?? ????? ????????? ?? ??? ????????? ???

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 07:45 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 06:14 AM (IST)
स्टील प्लांट का लगना तय, जगह कर लिया गया है चयन
स्टील प्लांट का लगना तय, जगह कर लिया गया है चयन

संवाद सूत्र, सिमरिया : चतरा में स्टील प्लांट का लगना तय है। 2024 तक सभी घरों में नल से पानी पहुंचाया जाएगा। ट्रांसमिशन लाइन का काम पूरा होने के बाद चतरा के गांव को भी 24 घंटा बिजली मिलेगी। यह बात शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिमरिया में कहीं। मुख्यमंत्री सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी किशुन दास के नामांकन रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव तथा स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह भी थे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष के दौरान डबल इंजन की सरकार ने झारखंड में विकास का बहुत काम किया है। 30 लाख घरों में बिजली पहुंचाई गई है। सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य के मामले में भी बेहतर काम किया गया है। महिला सशक्तिकरण के लिए सखी मंडल को आंगनबाड़ी के लिए पोषाहार बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। ताकि झारखंड की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, झामुमो तथा राजद पर झारखंड को लूटने का आरोप मढ़ा। उन्होंने कहा कि निर्दलीय मुख्यमंत्री बनाकर तीनों पाíटयों ने राज्य के संसाधनों का जमकर दोहन किया है। कांग्रेस, झामुमो व राजद ने प्रदेश को लूटा उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, झामुमो और राजद ने दोनों हाथों से प्रदेश के खजाने को लूटा है। लेकिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार तथा झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां विकास का काम काफी तेज गति से हुआ। झारखंड के कोयला से राज्य में ही बिजली का उत्पादन किया जाएगा। प्रदेश के लोगों को 24 घंटे बिजली देने के बाद दूसरे राज्यों में भी झारखंड सरकार बिजली बेचेगी। झारखंड का लौह खनिज बाहर न जाए इसके लिए सरकार चतरा तथा चाईबासा के मनोहरपुर में स्टील प्लांट लगवाने जा रही है। चतरा के स्टील प्लांट के लिए सांसद सुनील कुमार सिंह प्रारंभ से प्रयासरत हैं। उनका प्रयास सार्थक होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने झारखंड में उग्रवाद के लिए कांग्रेस, झामुमो तथा राजद को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि उनके शासनकाल में प्रदेश में उग्रवाद चरम पर पहुंच गया था। लेकिन पिछले पांच वर्ष के दौरान उग्रवाद को बहुत हद तक समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने चुनावी मंच से उग्रवादियों से अपील की कि सरकार के सरेंडर पॉलिसी के तहत उग्रवादी आत्मसमर्पण कर दे। नहीं तो उन्हें पकड़कर सीधा जेल भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने नामांकन रैली में आए लोगों से भाजपा के प्रत्याशी किशुनदास को भारी बहुमत से जिताने की भी अपील की।

loksabha election banner

::::::: कांग्रेस ने झारखंड का नहीं किया विकास-नंदकिशोर यादव नामांकन रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी ने 60 वर्ष से अधिक समय तक शासन किया है। लेकिन कांग्रेस के शासन में झारखंड में विकास का कोई काम नहीं हुआ। गरीबी भुखमरी व बेरोजगारी इस प्रदेश में कायम रही। रघुवर दास के मुख्यमंत्री बनने के बाद झारखंड में तेजी से विकास का काम हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सिमरिया से भाजपा प्रत्याशी किशुनदास को जीता कर झारखंड में फिर से रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनाएं। ताकि प्रदेश में विकास का काम और तेज गति से हो सके।

:::::::: चतरा में अब उग्रवाद को पनपने नहीं देंगे-सांसद स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह ने नामांकन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चतरा जिला में अब उग्रवाद को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। उग्रवाद के नाम पर लेवी वसूलने वालों के दिन अब लद गए हैं। सांसद ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके शासनकाल में चतरा जिला का पर्याप्त विकास हुआ है। लावालौंग जैसे सुदूर इलाके में भी बिजली पहुंचाई गई है। आने वाले दिनों में विकास का काम और तेज गति से होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.