घोड़दौड़ पंचायत वार्ड-7 में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
वार्ड का पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 07:09 PM (IST)
घोड़दौड़ पंचायत वार्ड-7 में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
संवाद सूत्र, प्रतापपुर (चतरा): प्रखंड के घोड़दौड पंचायत वार्ड संख्या 7 में सोमवार को वार्ड सदस्य के लिए पुनर्मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव ने बताया कि वार्ड सदस्य के लिए पुनर्मतदान में 79 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं ने भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विदित हो कि वार्ड सदस्य पद के दो उम्मीदवारों का मतपत्र पर एक ही चुनाव चिह्न छप जाने के कारण चुनाव को रद कर दिया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें