Move to Jagran APP

कर्पूरी ठाकुर के आदर्शो को जीवन में उतारने का संकल्प

संवाद सूत्र चतरा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती सोमवार को नंदकिशोर ठाकुर के अ

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 08:06 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 08:06 PM (IST)
कर्पूरी ठाकुर के आदर्शो को जीवन में उतारने का संकल्प
कर्पूरी ठाकुर के आदर्शो को जीवन में उतारने का संकल्प

संवाद सूत्र, चतरा : जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती सोमवार को नंदकिशोर ठाकुर के आवास पर मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता बनवारी ठाकुर व संचालन चंद्रदेव प्रसाद ठाकुर ने की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दशरथ ठाकुर व विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय ठाकुर मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में चर्चा किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों एवं संघर्षों तथा राजनीतिक जीवन एवं सामाजिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन समाज और देश की जनता की सेवा में अर्पित कर दिया। यही वजह है कर्पूरी ठाकुर आज जन नायक के रूप में लोकप्रिय है। मौके पर रामकृपाल ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, राकेश ठाकुर, शंकर ठाकुर, अनिल ठाकुर, राहुल शर्मा, मीनाक्षी गौरी, सुधीर शर्मा, नीतू कुमारी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को अखिल भारतीय नाई संघ ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य ठाकुर व संचालन विजय ठाकुर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर किया गया। मौके पर केदार नायक ठाकुर, समाजसेवी उमेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष लखन ठाकुर, सचिव मिथलेश कुमार ठाकुर आदि थे।

कन्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित सायल बगीचा परिसर में समारोह पूर्वक जयंती मनाई गई। इस मौके पर नाई समाज के लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत कर्पूरी के तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर सुरेश ठाकुर, राकेश ठाकुर सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.