Move to Jagran APP

विवादित भूखंड को लेकर दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी

संवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) इटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में एक विवादित भूखंड को लेक

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 05:30 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 05:30 PM (IST)
विवादित भूखंड को लेकर दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी
विवादित भूखंड को लेकर दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा): इटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में एक विवादित भूखंड को लेकर शनिवार के बीच दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी की घटना हुई। पत्थरबाजी की इस घटना में मयूरहंड थाना के थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह आंशिक रूप से चोटिल हो गए हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से विवाद को शांत कर लिया गया है। लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव अभी भी कायम है। मालूम हो कि परसौनी गांव में कब्रिस्तान तथा खेल मैदान के विवादित भूखंड को लेकर गांव के दोनों पक्षों के बीच पिछले कई माह से विवाद चला आ रहा है। इसी बीच शनिवार को एक पक्ष के लोग जब शव को दफनाने के लिए विवादित स्थल पर पहुंचे तो कब्रिस्तान की सीमा को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। जानकारी मिलने के पश्चात स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा, पुलिस निरीक्षक शिव प्रकाश प्रसाद, थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पड़ोस के मयूरहंड थाना के थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह को भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर बुला लिया गया। प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर सबसे पहले शव को दफनाने की व्यवस्था बनाई। कब्र खोदने के लिए भी स्थल चयनित किया गया। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने प्रशासन की सहमति से खाली पड़े भूखंड पर क्रिकेट मैदान के लिए पीच बनाने का प्रयास किया। जिसे दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक दिया। लिहाजा विवाद फिर से गहरा गया। हंगामे के बीच दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्ष के लोगों को विवादित स्थल से दूर कर दिया। लेकिन रह-रह कर हो हंगामा होता रहा। इसी बीच पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय केदारनाथ राम अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों को फिलहाल शांति बनाए रखने की कड़ी हिदायत दी। पुलिस उपाधीक्षक ने अपनी मौजूदगी में ही मृतक महिला के शव को कब्रिस्तान में दफनवाया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस विवादित भूखंड के विवाद को शीघ्र सलटा लिया जाएगा। ताकि भविष्य में किसी भी तरह का विवाद खड़ा ना हो।

loksabha election banner

:::::::::::

विवाद सलटाने के लिए कई बार हो चुकी है बैठक :

परसौनी गांव के इस विवादित भूखंड के विवाद को लेकर स्थानीय प्रशासन ने दोनों पक्षों के साथ कई बार बैठक की है। बैठक के दौरान दोनों पक्षों की आपसी सहमति भी बनी है। लेकिन इसके बाद भी स्थल पर विवाद समाप्त नहीं हो पा रहा है। दरअसल 9 एकड़ 26 डिसमिल के इस विवादित भूखंड को लेकर दोनों पक्षों का अपना-अपना दावा है। एक पक्ष के लोग इसे कब्रिस्तान की भूमि बताते हैं। जबकि दूसरे पक्ष के लोग खेल मैदान की जमीन का हवाला देते हैं। दोनों पक्ष के दावे को देखते हुए प्रशासन ने विवादित भूखंड को बराबर बराबर हिस्से में दोनों पक्ष के बीच बांट लेने का सुझाव भी दिया था। लेकिन इसके बाद भी विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.