Move to Jagran APP

आजादी के अमृत महोत्सव पर किया सूर्य नमस्कार

प्रखंड स्थित रामनारायण पल्स टू उच्च विद्यालय खेल मैदान में शुक्रवा

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 06:12 PM (IST)
आजादी के अमृत महोत्सव पर किया सूर्य नमस्कार
आजादी के अमृत महोत्सव पर किया सूर्य नमस्कार

संवाद सूत्र, हंटरगज (चतरा) : प्रखंड स्थित रामनारायण पल्स टू उच्च विद्यालय खेल मैदान में शुक्रवार को पतंजलि परिवार की ओर से आजादी के 75वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर दर्जनो लोगों ने एकसाथ सूर्य नमस्कार किया। महोत्सव का संचालन कर रहे पतंजलि जिला प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि आजादी के 75वें वर्षगांठ पर देश भर में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 75 करोड़ जगह-जगह सार्वजनिक स्थल पर सूर्य नमस्कार किया। बताया कि शुक्रवार को अर्थात मानकर संक्रांति के मौके पर सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। इसी दिन से सूर्य के प्रकाश में अधिक गर्मी महसूस होने लगती है। सूर्य नमस्कार से मानव शरीर में निकलने वाली किरणें हमारे शरीर में अत्याधिक ऊर्जा देती है। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के बाद सूर्य से ऊर्जा का संचार होने की बात कही जाती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.