Move to Jagran APP

मार्च के अंदर सरकार करा लेगी पंचायत चुनाव: श्रम मंत्री

झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मार्च के अंदर सरकार पूर्ण क

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 06:10 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 06:10 PM (IST)
मार्च के अंदर सरकार करा लेगी पंचायत चुनाव: श्रम मंत्री
मार्च के अंदर सरकार करा लेगी पंचायत चुनाव: श्रम मंत्री

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मार्च के अंदर सरकार पूर्ण करा लेगी। पंचायत चुनाव की तैयारी लगभग-लगभग पूरी कर ली गई है। 26 जनवरी के बाद किसी भी समय पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है। उक्त बातें सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने शुक्रवार को गिद्धौर के बलबल में कही। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, ताकि अधिक से अधिक जनप्रतिनिधि पार्टी समर्थित चुना जा सके। मंत्री शुक्रवार को बलबल में आयोजित होने वाले मकर संक्रांति मेला का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस क्रम में उन्होंने सरकार द्वारा की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार विकास की ओर अग्रसर है। आने वाले समय में विभिन्न विभाग में नियुक्ति के साथ-साथ विकास के कई कार्य होंगे। मंत्री ने सिमरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता के परिजनों से भी मुलाकात की। इसके बाद रामदेव सिंह भोगता के यहां चूड़ा, गुड़ व तिलकुट का भी आनंद लिया। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव, प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव, मंत्री प्रतिनिधि सह 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान,भोली प्रसाद साव, अरुण यादव,बालेश्वर यादव,सुरेश यादव,मनोज सिंह सहित उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.