Move to Jagran APP

शंकर बने चतरा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष

संवाद सूत्र चतरा राजद नेता शंकर सिंह को चतरा प्रखंड बीस सूत्री का अध्यक्ष मनोनीत किया गया ह

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 05:53 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 05:53 PM (IST)
शंकर बने चतरा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष
शंकर बने चतरा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष

संवाद सूत्र, चतरा : राजद नेता शंकर सिंह को चतरा प्रखंड बीस सूत्री का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बुधवार की रात योजना एवं विकास विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक हासबो गांव निवासी शंकर सिंह को अध्यक्ष, उपेंद्र कुमार दांगी को उपाध्यक्ष, देवलाल दास, जगदीश भोगता, आशीष यादव, रामखेलावन यादव, पुलानी देवी, मनोज रवानी व विजय भोगता को बतौर सदस्य मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष व सदस्यों के मनोनयन पर राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। रामेश्वर बने कान्हाचट्टी बीस सूत्री अध्यक्ष

loksabha election banner

कान्हाचट्टी : योजना और विकास विभाग ने नौ सदस्य प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन कर दिया है। जिसमें राजद प्रखंड अध्यक्ष तुलबुल पंचायत के परसौनी गांव निवासी रामेश्वर यादव को अध्यक्ष व चारु पंचायत के आरुगड़ा गांव निवासी रशीद अंसारी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा मदगड़ा गांव निवासी योगेश यादव व रेशमी देवी सहित बाराबागी मंगल तिवारी, सत्यानंद दुबे सहित गढि़या गांव निवासी रामवृक्ष सिंह भोक्ता को सदस्य मनोनीत किया गया है। नवमनोनीत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। बधाई देने वालों मंत्री प्रतिनिधि राजेंद्र राम के अलावे अशोक दांगी, संजय दांगी, श्याम देव यादव आदि का नाम शामिल है।

जागेश्वर बने प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष

इटखोरी : राजद के प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर यादव को सरकार ने प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया है। जबकि उपाध्यक्ष के पद पर नूरजहां खातून को मनोनीत किया गया है। इसी तरह बीस सूत्री समिति के सदस्य के रूप में शनिचर बिरहोर, प्रदीप चौधरी, सुनीता देवी, अशोक कुमार सिन्हा, उदय कुमार यादव, गोविद प्रसाद दांगी एवं शिवनंदन भुइयां का मनोनयन हुआ है। मनोनीत बीस सूत्री अध्यक्ष ने बताया कि मकर सक्रांति के बाद समिति के सदस्यों के साथ पदभार ग्रहण करेंगे। राजद कार्यकर्ताओं ने बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष तथा सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

रामभरोस बने प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष

मयूरहंड : राजद प्रखंड अध्यक्ष परोरिया गांव निवासी रामभरोस यादव को प्रखंड बीस सूत्री का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बुधवार को योजना एवं विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर इसकी घोषणा की। वहीं छट्टू भुइयां को उपाध्यक्ष तथा राम कुमार बिरहोर, शायरा खातून, धीरेंद्र सिंह, मो. जमील अख्तर, बालदेव यादव, दिलीप ठाकुर, शंकर साव को सदस्य बनाया गया है। बताते चले कि रामभरोस यादव शुरू से ही राजद का झंडा ले कर पार्टी का अग्रिम पंक्ति में रहा है। जिसका इनाम उनको मिला है। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में आदित्य यादव, राम चंद्र यादव, शिक्षक अशोक रजक, मुकेश राणा, रामानंद यादव, राज कुमार रजक सहित अन्य शामिल है।

हंटरगंज प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बने चंद्रदेव

हंटरगंज (चतरा) : राजद नेता सह डाहा पंचायत के मुखिया चंद्रदेव यादव को प्रखंड बीस सूत्री का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन पर प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं यादव ने कहा कि सरकार की ओर से जो जिम्मेवारी दी गई है, उसे निष्पक्ष रूप से निर्वहन करूंगा। यादव ने आगे कहा कि प्रखंड में बिना किसी भेदभाव को सारी जबावदेही को पूरा करूंगा। राजद कार्यकर्ताओं ने यादव को अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय विधायक सह मंत्री और सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए ढ़ेर सारी बधाई दी है।

नव मनोनीत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का स्वागत

टंडवा (चतरा) : नव मनोनीत प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष सुभाष यादव व उपाध्यक्ष नीरज तिवारी समेत सदस्य का गुरुवार को मिश्रौल चौक पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के मौके पर सदस्य सरबजीत गंझू, ज्याउल हक, राजेंद्र यादव, मोहन राणा, सुबेश राम आदि का नाम शामिल है। स्वागत समारोह का आयोजन प्रस्तावित मिश्रौल प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने आयोजित किया था। इस दौरान गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर उन्हें स्वागत किया गया। इधर सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने भी 20 सूत्री अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.