Move to Jagran APP

विधायक ने धान क्रय में लगाया अनियमितता का आरोप

संवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) सिमरिया के विधायक किसुन कुमार दास ने एफसीआई के द्वारा की

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 10:58 PM (IST)
विधायक ने धान क्रय में लगाया अनियमितता का आरोप
विधायक ने धान क्रय में लगाया अनियमितता का आरोप

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा): सिमरिया के विधायक किसुन कुमार दास ने एफसीआई के द्वारा की जा रही धान की खरीदारी में अनियमितता बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। इस बाबत विधायक ने उपायुक्त दिव्यांशु झा को एक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से विधायक ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने पत्र में विधायक ने कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इटखोरी, मयूरहंड एवम सिमरिया प्रखंड में धान की खरीदारी में घोर अनियमितता बरती गई है। जो किसान पांच से दस क्विटल धान की उपज करते हैं उनसे भी एफसीआई 200 से 300 क्विटल धान खरीदा है। जो जांच का विषय है। विधायक ने एफसीआई के द्वारा धान की खरीदारी में मनमानी रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मयूरहंड प्रखंड में खुले आसमान के नीचे आज भी दस हजार बैग धान बारिश में खराब हो रहा है। लेकिन एफसीआई किसानों का धान नहीं खरीद रहा है। ऐसे में बारिश की वजह से धान के खराब होने की पूरी संभावना है। विधायक ने पूरे मामले की जांच उपायुक्त से स्वयं करने का आग्रह भी किया है। किसानों का रखा रह गया धान, खरीदारी का समय सीमा हुआ खत्म

loksabha election banner

संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी: किसानों को लेकर सरकार का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। एक तरफ किसानों को बिचौलियों के हाथ धान नहीं बेचने की बात करती है। तो दूसरी तरफ किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान के बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर भटक रहे हैं। 30 अप्रैल के बाद धान क्रय केंद्र बंद कर दिए गए। प्रखंड में सैकड़ों ऐसे किसान है, जिन्होंने महीनों से क्रय केंद्र के बाहर धान लेकर पड़े हुए थे। लेकिन उनका धान भारतीय खाद्य निगम ने नहीं लिया। केंद्र बंद हो जाने से किसानों के बीच हाय तौबा मचा हुआ है। किसान धान की फसल बेचने के लिए शुरू से ही परेशानियों का सामना कर रहे हैं। किसानों का कहना है। कि शुरू से ही धान क्रय केंद्र सुचारू रूप से संचालित नहीं हुआ। बीच में कभी कभार खुली भी तो बिचौलियों का धान खरीदा गया। किसान काफी परेशान रहे है। पिछले एक माह से कान्हाचट्टी धान क्रय केंद्र बंद पड़ा था और इसके बाद बीते गुरुवार को किसानों को जानकारी मिली कि धान क्रय केंद्र को कुल्लू मोड़ स्थित एफसीआई गोदाम में मर्ज कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.