Move to Jagran APP

बंगाल हिसा के खिलाफ भाजपाइयों ने सांकेतिक रूप से दिया धरना

संवाद सूत्र चतरा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद जिस प्रकार से भाजपा नेताओ

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 06:04 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 06:04 PM (IST)
बंगाल हिसा के खिलाफ भाजपाइयों ने सांकेतिक रूप से दिया धरना
बंगाल हिसा के खिलाफ भाजपाइयों ने सांकेतिक रूप से दिया धरना

संवाद सूत्र, चतरा : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद जिस प्रकार से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं, वह घोर निदनीय है। चतरा जिला भाजपा इसका विरोध करती है और राष्ट्रपति से मांग करती है कि इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए राष्ट्रपति शासन लागू किया जाएगा। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. युगल किशोर खंडेलवाल ने कही। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता निरंकुश हो गए है। वहां पर सीधे तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है। चुनाव में हार जीत होते रहती है। जीत का अर्थ यह नहीं है कि भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर हिसक हमला करें। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की नेत्री ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के ऊपर उत्पीड़न, हत्या, दुष्कर्म आगजनी जैसे अत्याचार किया जा रहा है। जिसकी घोर निदा करते हुए जिले के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर सांकेतिक धरना देकर राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों पर किए जा रहे अत्याचार पर हस्तक्षेप करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाकर आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। भाजपाइयों का आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन

loksabha election banner

संवाद सूत्र, सिमरिया (चतरा): भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष बंगाल हिसा पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष दयानिधि सिंह ने किया। प्रदर्शन में हिसा की भ‌र्त्सना की गई और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर प्रखंड कार्यालय में एक ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि बंगाल में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है और घर मकान को आग लगा दी जा रही है। यह बर्बरता टीएमसी के तालिबानी चेहरे को दर्शाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने तथा टीएमसी के दोषी कार्यकर्ताओं को जेल में डालने की मांग की। प्रदर्शन में अमित कुमार लीलाधर महतो, नरेश साहू, कृष्णा पांडेय, बॉबी सिंह, शकुंतला देवी सहित प्रखंड के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.