झमाझम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि
जागरण संवाददाता चतरा मौसम का मिजाज बदला-बदला हुआ है। पिछले दो दिनों से तेज हवा पानी और
जागरण संवाददाता, चतरा : मौसम का मिजाज बदला-बदला हुआ है। पिछले दो दिनों से तेज हवा, पानी और ओलावृष्टि ने गर्मी के इस भीषण महीना में बरसात का आभास करा रहा है। रविवार को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। जबकि सोमवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई है। बादल का चमक और मलक भी जबर्दस्त था। कई स्थानों पर बज्रपात हुआ है। सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाया हुआ था। हालांकि 11 बजे पूर्वाह्न से लेकर एक बजे अपराह्न तक मौसम साफ हो गया था लेकिन उसके बाद चारों ओर से बादल छाने लगा। फिर आसमानी चमक और मलक के साथ झमाझम बारिश होने लगी। करीब आधा घंटें तक बारिश हुई है। इस प्रकार लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। इस दौरान करीब 12 मिलीमीटर बारिश हुई है। हवा और ओलावृष्टि से आम एवं गेहूं की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इधर गर्मी से बहुत हद तक निजात मिल गई। किसान गेहूं की फसल काट रहे हैं। पानी पड़ने से फसलें खेतों में गिर गए हैं। हालांकि इससे गरम फसलों को लाभ भी हुआ है। मई में गर्मी भीषण पड़ती थी। उच्चतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस होता है। लेकिन बारिश की वजह से पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया है। गर्मी का बहुत असर नहीं है।
मौसम सुहाना होने से लोगों को मिली राहत
संवाद सूत्र, मयूरहंड : मौसम में हुए अचानक बदलाव से लोगों को राहत मिली है। लोग तेज धूप व गर्मी से काफी परेशान थे। परंतु सोमवार को मौसम ने अचानक अपना रूप बदल दिया। जिसके कारण मौसम सुहावना हो गया। वही टिप टिप बारिश से मिट्टी की सोंधी खुशबू ने सभी को मोहित करने का कार्य किया। तेज गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी दो जून की रोटी कमाने वाले मजूदरों को हो रही है। मजदूर धूप में अपने परिवार के खातिर दिन रात काम करने को मजबूर है। वही मौसम ने उन सभी को राहत पहुंचाने का कार्य किया है। बीमारी बढ़ने की आशंका :
संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): एक तरफ कड़कड़ाती धूप व दूसरी तरफ पड़ रही गर्मी से सोमवार को लोगों को राहत मिली। अचानक तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे गर्मी थोड़ा कम हो गया। जबकि तेज हवा के कारण कई लोगों को नुकसान भी सहना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ मौसमी बीमारी की बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। कभी गर्म तो कभी ठंडा होने से सर्दी,खांसी,बुखार,मलेरिया सहित अन्य बीमारी बढ़ सकता है।