Move to Jagran APP

नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगा चैती छठ का अनुष्ठान

संवाद सूत्र चतरा नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का पर्व चैती छठ का अनुष्ठान शुक्रवार से शुरू

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 07:12 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 07:12 PM (IST)
नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगा चैती छठ का अनुष्ठान
नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगा चैती छठ का अनुष्ठान

संवाद सूत्र, चतरा : नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का पर्व चैती छठ का अनुष्ठान शुक्रवार से शुरू हो रहा है। छठ करने वाले व्रती पूजन सामग्रियों एवं अन्य सामानों की खरीददारी में जुट गए हैं। खरना एवं अन्य प्रसाद के लिए आम की लकड़ी इकट्ठा किया जा रहा है। बाजार में सूप और दौरा की खूब बिक्री हो रही है। यह कह सकते हैं कि चार दिवसीय महापर्व के अनुष्ठान को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग सशंकित भी हैं। चूंकि कोरोना का दूसरा लहर काफी घातक है और संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। फिर भी लोक आस्था के इस महापर्व को लेकर लोग उत्साहित हैं। छठ के साथ-साथ चैती नवरात्र और रामनवमी पर्व से चारों ओर भक्ति का वातावरण देखा जा रहा है। शहर के कुछ स्थानों पर नवरात्रा का पाठ हो रहा है। परंतु ज्यादातर लोग सार्वजनिक स्थानों के बजाय अपने-अपने घरों में ही पाठ कर रहे हैं। कोरोना के कारण इस बार भी सार्वजनिक जलसा और जुलूस के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों पर भी रोक लगा दिया गया है। रामनवमी की जुलूस इस बार भी नहीं निकाली जाएगी। व्रती छठ घाटों पर तो जाएंगे, लेकिन शारीरिक दूरी के साथ भागवान भास्कर को अ‌र्घ्य अर्पित करेंगे। छठ को लेकर 16 को नहाय-खाय, 17 को खरना, 18 को भागवान भास्कर के अस्ताचलगामी स्वरूप को पहला अ‌र्घ्य और 19 अप्रैल को उदीयमान सूर्य को दूसरा अ‌र्घ्य अर्पित किया जाएगा। उसके बाद व्रती पारन करेंगे। पारन के साथ ही महापर्व का अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा। छठ घाटों की भी साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.