अफीम व डोडा के साथ एक गिरफ्तार
संवाद सूत्र कुंदा (चतरा) स्थानीय थाना क्षेत्र के हिदया कला गांव निवासी राहुल कुमार महतो के
संवाद सूत्र, कुंदा (चतरा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के हिदया कला गांव निवासी राहुल कुमार महतो के घर से पुलिस ने आठ किलो 400 ग्राम गीला अफीम और 16 किलो डोडा बरामद किया है। थाना प्रभारी बंटी कुमार यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा को गुप्त सूचना मिली कि हिदिया कला गांव के राहुल कुमार के घर पर अवैध रूप से गीला अफीम छुपा कर रखा हुआ है। इसकी त्वरित करवाई करते हुए घर की तलासी ली गई। तालासी के क्रम में पुलिस ने घर में छुपा कर रखे अफीम व डोडा बरामद किया। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हटंगरगंज में भी पांच किलो अफीम के साथ तस्कर धराया
संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा): वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के मुरैनवा गांव के समीप बुधवार को पुलिस ने पांच किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर विजय गंझू प्रखंड के करमा पंचायत के भोक्ताडीह का रहने वाला है। पूछताछ के बाद पुलिस उसे कोरोना जांच कराकर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार हो कर एक अफीम तस्कर आ रहा है। उन्होंने वशिष्ठ नगर थाना पुलिस को इस पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। थाना प्रभारी मुरैनवा गांव समीप वाहनों की तलाशी अभियान शुरू किया। इसी क्रम में विजय गंझू गिरफ्त में आया। उसकी मोटरसाइकिल की डिक्की से पांच किलो अफीम बरामद हुआ। गेहूं की फसल में लगी आग, 50 हजार का नुकसान
संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): थाना क्षेत्र के बरटा गांव स्थित बुधनी टांड़ नामक जगह पर गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। इस आग लगी में करीब 10 किसानों का 30 कट्ठा में लगा गेहूं की फसल देखते ही देखते पूरी तरह राख हो गई। बताया जाता है कि पास के खेत में गांव के मो. बली मियां के पुत्र मो. मंसूर मियां अपनी खेत में खरपतवार जला रहा था। इसी क्रम में 10 किसानों के खेत में लगी गेहूं की फसल में आग लग गई और देखते ही देखते 30 कट्ठा में लगी गेहूं की फसल राख हो गई। आसपास पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया गया। अगलगी में करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। आग लगी में तालेश्वर दांगी, बासुदेव महतो, लालधारी दांगी, रामसेवक दांगी, बोधनाथ वर्मा, प्रदीप दांगी, शिव कुमार दांगी, जयराम दांगी, देवकांत तिवारी व लखन यादव की गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। अगलगी के पश्चात मनसूर मियां ने सभी किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।