विशेष अभियान के तीसरे दौर में गांव स्तर पर लगेगा टीका
संवाद सहयोगी चतरा जिले में कोरोना टीकाकरण का तीसरा विशेष अभियान 14 अप्रैल के बाद से श्
संवाद सहयोगी, चतरा : जिले में कोरोना टीकाकरण का तीसरा विशेष अभियान 14 अप्रैल के बाद से शुरू होगा। अभियान के दौरान प्रतिदिन प्रत्येक केंद्रों पर दो सौ से ढाई सौ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान चार चरणों में चलाया जाएगा। जिसका रूप रेखा तैयार किया जा रहा है। उक्त जानकारी उपायुक्त दिव्यांशु झा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी। डीसी आफिस स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अब तक 43 हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। तीसरे दौर के अभियान में प्रतिदिन 40 केंद्रों पर चलाया जाएगा। बता दें कि वर्तमान में पंचायत स्तर पर कोरोना टीकाकरण का दूसरा विशेष अभियान चल रहा है। यह अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा। उपायुक्त ने राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों को साझा करते हुए कहा कि 30 अप्रैल तक पार्क, जिम, स्वीमिग पुल बंद रहेंगे। वही प्रदर्शनी व जुलूस को प्रतिबंधित किया गया है। शादी-विवाह को छोड़कर कोई भी आउटडोर या इंडोर कार्यक्रम नहीं होंगे। शादी में अधिकतम 200 लोग और अंतिम संस्कार में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। सभी तरह के जुलूस पर रोक लगा दिया गया है। किसी भी भीड़-भाड़ वाले स्थान पर पांच से ज्यादा लोग नहीं जुटेंगे। वही 10वीं व 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद रहेंगे। बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर 10वीं व 12वीं की कक्षाएं ऑफलाइन होंगी। जबकि अन्य कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगी। हालांकि 10वीं व 12वीं की ऑफलाइन कक्षाओं को अनिवार्य नहीं किया गया है, इसके लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य है। धार्मिक व पूजन स्थलों पर 50 फीसद क्षमता से अधिक लोग नहीं जुटेंगे। दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। शादी व अंतिम कर्म के अलावा किसी कार्य के लिए बैंक्वेट हॉल नहीं खुलेंगे। सभी दुकानें, रेस्टोरेंट व क्लब रात के आठ बजे के बाद नहीं खुलेंगे। वहीं खाद्य पदार्थों की होम डिलिवरी रेस्टोरेंट से की जा सकेगी। बताया कि इन नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार सरकारी दफ्तर, धार्मिक स्थल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस, टैक्सी, ऑटो रिक्शा और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थान पर बिना मास्क या फेसकवर के जाने की अनुमति नहीं होगी। जिन गतिविधियों पर प्रतिबंध नहीं है, वे कंटेंनमेंट जोन के बाहर ही लागू होंगी। उपायुक्त ने जिलावासियों से जारी नियमों का कड़ाई से पालन कर जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।
:::::::::::::::
प्रतिदिन एक हजार लोगों का हो रहा कोरोना जांच
उपायुक्त ने कहा कि जिले में हो रहे कोविड-19 जांच बढ़ा दी गई है। कहा कि पूर्व में औसतन 300 प्रतिदिन जांच किए जा रहे थे, जिसे बढ़ाकर वर्तमान में औसतन 900 से 1000 जांच प्रतिदिन किए जा रहे है। वर्तमान में जिले में कुल 60 कोविड-19 संक्रमित मरीज है। इनमें एक व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु हुई है।
:::::::::::::::::
43 हजार लोगों को लगा कोरोना वैक्सीन
जिले में हो रहे टीकाकरण में अब तक लगभग 43 ह•ार लोगों का टीकाकरण किया गया है। वर्तमान में 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का टीकाकरण किया जा रहा है। 45 वर्ष से अधिक के जनसंख्या के हिसाब से 17 प्रतिशत है। अभियान के तहत प्रतिदिन ढाई सौ लोगों का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 10 से 14 अप्रैल तक विभिन्न पंचायतों में विशेष अभियान के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। 14 अप्रैल के बाद से ग्राम स्तर पर भी टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शहरी क्षेत्र में कुल 16 अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र भी बनाए जाएंगे।