हाइवा-टेंपों की सीधी टक्कर में एक की मौत, दो घायल
संवाद सूत्र हंटरगंज(चतरा) तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने गुरुवार को विपरीत दिशा से आ रही ट
संवाद सूत्र, हंटरगंज(चतरा): तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने गुरुवार को विपरीत दिशा से आ रही टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे टेंपो चालक की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि टेंपो में सवार दो व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घटना घटना के बाद चालक हाइवा लेकर भाग गया। यह घटना झारखंड-बिहार सिमाना पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईडीह से करीब दो मीटर की दूरी पर कोसमा मोड़ के पास हुई है। हंटरगंज थाना प्रभारी राजीव रंजन ने उक्त घटना की पुष्टि की। थानेदार ने बताया कि उक्त घटना बिहार के डोभी थाना क्षेत्र में हुआ है। टेंपों का नंबर बीआर -2पीबी/5219 है। हंटरगंज पुलिस गश्ती दल की टीम घटना स्थल पर गई है। चूंकि घटना डोभी थाना क्षेत्र की है।इसलिए मृतक टेंपों चालक व घायल सवारी के बारे में विशेष जानकारी नही मिल पाई है। ह्रदय गति रुकने से स्थानीय कलाकार की मौत संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): प्रखंड के पेक्सा गांव के एक स्थानीय कलाकार प्रदीप कुमार दांगी उर्फ प्रदीप दीवाना की मौत हृदय गति रुकने से हो गई। उसकी मौत की खबर के बाद पूरे पेक्सा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि प्रदीप कुमार दांगी बेंगलुरु से बुधवार को फ्लाइट से रांची पहुंचा था। रांची पहुंचने पर उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसकी खबर प्रदीप ने अपने परिजनों को दिया। परिजन रांची पहुंच कर प्रदीप को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। प्रदीप यूट्यूब चैनल में कई एल्बम बनाने का काम किया था। स्थानीय गांव घर के नाम पर कई गाना भी गा चुके है। प्रदीप के आकस्मिक निधन पर जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामीणों ने शोक संवेदना प्रकट किया है।