Move to Jagran APP

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 10:05 बजे होगा झंडारोहण

संवाद सूत्र चतरा स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्थानीय जवाहर लाल

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 08:04 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 08:04 PM (IST)
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 10:05 बजे होगा झंडारोहण
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 10:05 बजे होगा झंडारोहण

संवाद सूत्र, चतरा : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा। स्टेडियम में सुबह के 10:05 बजे झंडारोहण किया जाएगा। श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सह स्थानीय विधायक सत्यानंद भोक्ता झंडारोहण करेंगे। उससे पूर्व मंत्री, उपायुक्त दिव्यांशु झा और एसनी ऋषव कुमार झा परेड का निरीक्षण करेंगे।

loksabha election banner

गुरुवार को उपायुक्त व एसपी ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर तैयारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड का पूर्वाभ्यास भी किया। परेड में शामिल सीआरपीएफ, जिला बल, सैप, होमगार्ड, एनसीसी, स्कॉर्ड एंड गार्ड एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल थे। उपायुक्त ने झंडारोहण का भी पूर्वाभ्यास किया। एसपी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी पुलिस जवान एवं परेड में भाग लेने वाले संबंधित विद्यालयों के बच्चों को पूर्ण रूप से यूनिफार्म में शामिल होने का निर्देश दिया। कोरोना के कारण इस बार झंडारोहण में शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। यही कारण है कि कार्यक्रम को बहुत विस्तार नहीं दिया गया है। झंडारोहण के बाद मंत्री का संबोधन होगा। उसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने छात्राओं को हौसला अफजाई करते हुए और बेहतर तरीके से परेड में शामिल होने की बात कही। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परेड में शामिल जवानों व छात्र-छात्राओं को कई निर्देश दिया गया। मौके पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक अनिल कुमार, सदर अनुमंडज पदाधिकारी राजीव कुमार सहित कई विभाग के कर्मी के अलावा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान मौके पर मुख्य रूप से डीडीसी सुनील कुमार सिंह, अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिन्हा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, डीएसपी मुख्यालय वरुण देवांगन, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, डीएसई जितेंद्र सिन्हा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.