बारिश से मिट्टी का घर ध्वस्त
संवाद सूत्र सिमरिया (चतरा) प्रखंड के बानासाडी पंचायत के कुट्टी बस्ती निवासी बिशु उरांव का ि
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 06:21 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 06:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, सिमरिया (चतरा) : प्रखंड के बानासाडी पंचायत के कुट्टी बस्ती निवासी बिशु उरांव का मिट्टी का घर बुधवार की रात बारिश में गिरकर ध्वस्त हो गया। जिसके कारण परिवार के सदस्यों को आवास की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। परिजनों को पड़ोस के घर में शरण लेना पड़ रहा है। बिशु उरांव ने बताया कि रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर आवास में सो रहे थे। इस बीच घर की दीवार भरभरा कर गिरने लगा। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य बाहर भागे। जिसके बाद पूरी दीवार गिरकर धराशायी हो गई। घर में रखे कपड़ा, बर्तन व खाने के समान दबकर बर्बाद हो गए। भुक्तभोगी ने मुखिया और बीडीओ से आवास देने की गुहार लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें