ऑनलाइन शिक्षा में अधिक बच्चों को जोड़ने का निर्देश
संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) प्रखंड के बारिसाखी संकुल संसाधन सेवी नवनीत कुमार सिन्हा ने गुरुव
संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा) : प्रखंड के बारिसाखी संकुल संसाधन सेवी नवनीत कुमार सिन्हा ने गुरुवार को शिक्षकों के साथ ऑनलाइन बैठक की। जिसमें प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता सहित 26 शिक्षक उपस्थित थे।
बैठक में शिक्षकों से बच्चों की व्हाट्सएप ग्रुप की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जबकि अधिक से अधिक बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने को कहा गया। बैठक में एमडीएम का खाद्यान्न वितरण की सूची उपलब्ध कराने के साथ-साथ पुष्टीकरण प्रपत्र भरने के साथ अन्य बिदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। वहीं लॉकडाउन के दौरान कहां-कहां मोहल्ला विद्यालय संचालित है उसकी भी जानकारी ली गई। बैठक में शिक्षकों से फीडबैक पर भी परिचर्चा हुआ। जबकि प्रवासी कामगारों की सूची भी मांगी गई। बैठक में मनोज कुमार सिन्हा, निर्मल राणा, वीरेंद्र तिर्की, कविता कुमारी, सीताराम रविदास, अरुण कुमार सहित अन्य शामिल थे।