पिपरवार में सादगी से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
संसू पिपरवार (चतरा) पिपरवार कोयलाचल व आसपास के ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भक्तिभा
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 08:58 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 06:18 AM (IST)
संसू, पिपरवार (चतरा) : पिपरवार कोयलाचल व आसपास के ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भक्तिभाव से मनाई गई। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भी पुजारी द्वारा बिना भीड़ लगाए जन्माष्टमी की पूजा सादगी पूर्वक की। प्रत्येक वर्ष की तरह अशोक विहार कॉलोनी में भीम सिंह यादव के घर जन्माष्टमी की विशेष पूजा आयोजित की गई। भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप को पालने में स्थापित किया गया था। उत्सव में पूजा के अलावा अन्य कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया और न ही विशिष्ट लोगों को पूजा में आमंत्रित किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें