जरूरतमंदो को रोजगार देकर सरकार रोकेगी पलायन : श्रम मंत्री
संवाद सूत्र प्रतापपुर (चतरा) चतरा उद्योग व शिक्षा के क्षेत्र में भी पहचान बना रहा है। हालांकि
संवाद सूत्र, प्रतापपुर (चतरा) : चतरा उद्योग व शिक्षा के क्षेत्र में भी पहचान बना रहा है। हालांकि कोरोना काल में विकास की रफ्तार धीमी हो गयी है। अनलॉक व लॉकडाउन समाप्त होने के बाद क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। युक्त बातें झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोगता ने प्रतापपुर में बुधवार को कहा। श्रम मंत्री वन महोत्सव में भाग लेने आए हुए थे। उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए, ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। उन्होनें कहा कि रोजगार मेला का आयोजन कर सरकार बेरोजगार एवं हुनरमंदो लोगों को रोजगार देकर उनके पलायन को रोकेगी। हमारा राज्य खनिज संपदा से भरा-पूरा है। हर प्रवासी मजदूरों को पहले निबंधन कराना होगा। मजदूरों को बाहर ले जाने वालों से सरकार एएमयू करेगी। ताकि बाहर में उनके साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती व उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़े। मंत्री ने युवाओं एवं लोगों से पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन एवं प्रर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता वन क्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान ने किया जबकि संचालन वन कर्मी दुर्गा ठाकुर ने किया। मौके पर बीडीओ यादव बैठा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरुणोदय कुमार, पुलिस निरीक्षक रंजीत रौशन,थाना प्रभारी पीसी सिंहा आदि मौजूद थे।
प्रतापपुर में बनेगा आइटीआइ
मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि चतरा जिला के प्रतापपुर, हंटरगंज तथा सदर चतरा में एक एक आइटीआइ भवन बनेगा। ताकि इस क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षण के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। आईटीआई के भवन निर्माण के लिए भूमी चयन की प्रक्रिया शुरु कर दिया गया है।