भूमि पूजन के बाद पत्थलगडा में जश्न का माहौल
संवाद सूत्र पत्थलगडा (चतरा) अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे प्रखं
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 05:38 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 05:38 PM (IST)
संवाद सूत्र, पत्थलगडा (चतरा) : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे प्रखंड में जश्न का माहौल देखा गया। इस दौरान बजरंग दल प्रखंड इकाई के द्वारा सुभाष चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बजरंग दल के द्वारा दुर्गा मंडप व हनुमानजी मंदिर के साथ-साथ सुभाष चौक, गांधी चौक को भगवान ध्वज व झालर के द्वारा आकर्षक रूप से सजाया गया था। दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा भगवान राम की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना किया गया व सबों के बीच लड्डू का भी वितरण किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें