Move to Jagran APP

सिमरिया में अब तक कोई भी पार्टी नहीं लगा पाई है हैट्रिक

सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में स्थाई रूप से किसी एक पार्टी का वर्चस्व स्थापित नहीं रह पाया है। कोई भी पार्टी या प्रत्याशी इस विधानसभा क्षेत्र में हैट्रिक लगाने में कामयाब नहीं रहा है। हालांकि कांग्रेस भाजपा तथा झारखंड विकास मोर्चा दो-दो बार इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने में कामयाब रही है। वैसे सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा तीन बार कांग्रेस व झाविमो दो बार सीपीआई राजद तथा जनता पार्टी एक-एक बार चुनाव जीती है। इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को लगातार दो बार।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 07:29 PM (IST)
सिमरिया में अब तक कोई भी पार्टी नहीं लगा पाई है हैट्रिक
सिमरिया में अब तक कोई भी पार्टी नहीं लगा पाई है हैट्रिक

संजय शर्मा, इटखोरी: सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में स्थाई रूप से किसी एक पार्टी का वर्चस्व स्थापित नहीं रह पाया है। कोई भी पार्टी या प्रत्याशी इस विधानसभा क्षेत्र में हैट्रिक लगाने में कामयाब नहीं रहा है। हालांकि कांग्रेस, भाजपा तथा झारखंड विकास मोर्चा दो-दो बार इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने में कामयाब रही है। वैसे सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा तीन बार, कांग्रेस व झाविमो दो बार, सीपीआई, राजद तथा जनता पार्टी एक-एक बार चुनाव जीती है। इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को लगातार दो बार 1980 तथा 1985, भाजपा को 1990 तथा 1995 तथा झारखंड विकास मोर्चा को 2009 एवं 2014 में लगातार दो बार जीतने का मौका प्राप्त हुआ है। लेकिन हैट्रिक लगाने का सपना आज तक किसी पार्टी का साकार नहीं हो पाया है। इस बार झारखंड विकास मोर्चा सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में हैट्रिक लगाने के लिए जितोड प्रयास कर रही है। लेकिन हैट्रिक लगाना झाविमो के लिए फिलहाल आसान नहीं दिख रहा है। क्योंकि सिमरिया में भाजपा व आजसू ने भी चुनाव जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया है। महागठबंधन की ओर से भी कांग्रेस पार्टी भी दमदार उम्मीदवार देने के फिराक में है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आएगी सिमरिया में चुनावी घमासान बढ़ता जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.