लोकतंत्र के उत्सव में मुस्लिम महिलाएं भी खूब दिखीं सक्रिय
लोकतंत्र के उत्सव में मुस्लिम महिलाएं खूब दिखीं सक्रिय जागरण संवाददाता चतरा लोकतंत्र के उत्सव में मुस्लिम महिलाओं की सक्रियता भी खूब दिखी। सुबह के सात बजते ही वे अपने-अपने मतदान केंद्रों तक पहुंचने लगीं। पर्दानशीं ये महिलाएं केंद्रों पर तब तक कतारबद्ध रहीं जब तक उन्होंने वोट नहीं किया। मतदान के चार घंटों तक तो उनका तांता लगा रहा। लेकिन उसके आसमान का रौद्र रूप और लू के थपेड़ों ने मानो उनके कदमों को रोक दिया। केंद्रों पर उनकी उपस्थिति अपेक्षाकृत कम हो गई। लेकिन दो बजे के बाद एक फिर मुस्लिम महिला वोटरों उपस्थिति का एहसास दिलाने लगा। उनकी भीड़ बढ़ाने लगी और यह भीड़ अंतिम समय तक रही। मुस्लिम महिला वोटरों की भीड़ शहर के आधे से अधिक केंद्रों पर देखने को मिली। अर्थात मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर ये महिलाएं बिदास होकर मतदान कीं। [29/04 1219 ड्ड.द्व.]र् ह्वद्यह्नड्डह्म हृड्डद्बठ्ठ कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब विलंब से शुरू हुआ मतदान
चतरा : लोकतंत्र के उत्सव में मुस्लिम महिलाओं की सक्रियता खूब दिखी। सुबह के सात बजते ही वे अपने-अपने मतदान केंद्रों तक पहुंचने लगीं। पर्दानशी ये महिलाएं केंद्रों पर तब तक कतारबद्ध रहीं, जब तक उन्होंने वोट नहीं किया। मतदान के चार घंटों तक तो उनका तांता लगा रहा। लेकिन उसके बाद आसमान का रौद्र रूप और लू के थपेड़ों ने मानो उनके कदमों को रोक दिया। केंद्रों पर उनकी उपस्थिति अपेक्षाकृत कम हो गई। लेकिन दो बजे के बाद एक फिर केंद्रों पर उनकी उपस्थिति का एहसास होने लगा। उनकी भीड़ बढ़ाने लगी और यह भीड़ अंतिम समय तक रही। मुस्लिम महिला वोटरों की भीड़ शहर के आधे से अधिक केंद्रों पर देखने को मिली। अर्थात मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर ये महिलाएं बिदास होकर मतदान कीं। इसी प्रकार का नजारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला। मुस्लिम आबादी वाले मतदान केंद्रों में इन महिलाओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही।