गिद्धौर के 27691 व कान्हाचट्टी के 42774 मतदाता आज करेंगे वोट
27691 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग गिद्धौर लोकसभा चुनाव में प्रखंड के कुल 27691 मतदाता इस बार अपना मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 14532 व महिला मतदाताओं की संख्या 13159 है। मतदान को लेकर प्रखंड प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी पूनम कुजूर व पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद नसीम उद्दीन अंसारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड में 3
गिद्धौर/कान्हाचट्टी : लोकसभा चुनाव में प्रखंड के कुल 27691 मतदाता इस बार अपना मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 14532 व महिला मतदाताओं की संख्या 13159 है। मतदान को लेकर प्रखंड प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बीडीओ पूनम कुजूर व पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद नसीमउद्दीन अंसारी ने बताया कि लोस चुनाव को लेकर प्रखंड में 38 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे मतदान होगा। बताया कि मतदान केंद्र संख्या 185 पर सबसे ज्यादा 1169 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 600 व महिला मतदाता की संख्या 569 है। जबकि सबसे कम मतदान केंद्र संख्या 190 पर 409 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 205 व महिला मतदाता की संख्या 204 है। बीडीओ ने मतदताओं से मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील किया।
वहीं कान्हाचट्टी प्रखंड में इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 42774 मतदाता अपने अपने मतों का प्रयोग करेंगे। वहीं मतदान को लेकर प्रखंड प्रशासन द्वारा लगभग लगभग सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रखंड में मतदान कर्मियों के लिए तीन क्लस्टर बनाया गया है। जिसमें बीके प्लस टू उच्च विद्यालय ,रामनगर उच्च विद्यालय एवं कर्मा मध्य विद्यालय करमा शामिल है। सभी मतदान कर्मी अपने-अपने बूथ का अवलोकन कर लिए हैं। सोमवार अहले सुबह सुरक्षाकर्मियों के साथ अपने अपने बूथ के लिए रवाना होंगे। बीडीओ पप्पू रजक ने बताया कि प्रखंड में कुल 62 बूथ पर 42774 मतदाता कल सुबह मतदान करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से काम धंधे छोड़कर पहले मतदान करने की अपील की है।