अभियान चलाकर पोस्ते की खेती को किया नष्ट
पुलिस और वन विभाग ने की पोस्ते की खेती को नष्ट । संवाद सूत्र,कुन्दा:कुंदा पुलिस और वन विभाग की टीम ने बुधवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के नावादा पंचायत के तितिबार, अम्बदोहर के जंगलों में लगे वन विभाग की जमीन पर पोस्ते की खेती को ट्रैक्टर चलाकर एवं डंटे लाठी से पीट-पीटकर नष्ट कर दिया ।अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी राम वृक्ष राम एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी रामजी ¨सह संयुक्त रूप से कर रहे थे ।अफीम की खेती नष्ट करने के लिए अभियान थाना प्रभारी रामबृक्ष राम ने बताया की उक्त गांव के जंगलों में अफीम की खेती करने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर 15 एकड़ ने लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया है।और नाम पता कर सत्यापन कर सत्यापित अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायगी।इस अभियान में थाना प्रभारी के अलावा एस आई अनिल ¨सह राजेश राम, एवं सैफ जवान,व वनपाल बालेश्वर राम, वनरक्षी,मुकेश कुमार के अलावा सभी वनरक्षी शामिल थे।
कुंदा : कुंदा थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने बुधवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत के तितिबार एवं अंबादोहर के जंगलों में वन विभाग की जमीन पर लहलहा रहे पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया। अभियान के क्रम में करीब 15 एकड़ में लगी खेती को नष्ट किया गया है। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी राम वृक्ष राम एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी रामजी ¨सह संयुक्त रूप से कर रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया की उक्त जंगलों में अफीम की खेती की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर खेती को नष्ट किया है।