पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज के विरोध में राजद ने फूंका पुतला
पारा शिक्षकों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में राजद ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला फोटो- चतरा : रांची के मोराबादी स्टेडियम में गुरुवार को आंदोलित पारा शिक्षकों के ऊपर की गई लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को राजद ने स्थानीय केशरी चौक के समीप मुख्यमंत्री रघुबर दास का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सलीम गोल्डेन ने किया। उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में पारा शिक्षकों के ऊपर सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक की गई लाठीचार्ज का विरोध में पुतला दहन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष मनोहर यादव, इंद्रदेव ठाकुर, जितेंद्र दांगी, मोहम्मद फारूक, राजू अकेला, मंटू लाल, शिव शंकर ¨सह, अवधेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, मनोज कुमार, सुहेल अख्तर, बासुदेव यादव, विशेश्वर यादव, अशोक दांगी की अहम भूमिका रही।
चतरा : रांची के मोरहाबादी में गुरुवार को आंदोलित पारा शिक्षकों के ऊपर की गई लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को राजद ने स्थानीय केशरी चौक के समीप मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सलीम गोल्डेन ने किया। पुतला दहन से पूर्व नेताओं ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में पारा शिक्षकों के ऊपर सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक की गई लाठीचार्ज मुख्यमंत्री की तानाशाही को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीका से आंदोलन करने वालों पर पुलिस की बबर्रता ने यह साबित कर दिया है कि हक और हकुक की मांग करना भी रघुवर शासन काल में घातक है। पुलता दहन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोहर यादव, इंद्रदेव ठाकुर, जितेंद्र दांगी, मोहम्मद फारूक, राजू अकेला, मंटू लाल, शिव शंकर ¨सह, अवधेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, मनोज कुमार, सुहेल अख्तर, बासुदेव यादव, विशेश्वर यादव, अशोक दांगी आदि दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।