पीओ के आश्वासन के बाद आंदोलनकारी ने तोड़ा अनशन
तीन सूत्री मागों को ले आम्रपाली परियोजना से विस्थापित समाजसेवी आशुतोश मिश्रा ने बुधवार को कुमरागं कला में आमरण अनशन पर बैठे। उनके समर्थन में झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता योगेन्द्र प्रताप ¨सह, केंद्रीय सदस्य आलोक रंजन, सलीम अख्तर ने संयुक्त रुप से माला पहनाकर हौसला अफजाई की। इसे पुर्व अनशन के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए सत्याग्रही मिश्रा ने सीसीएल प्रबंधन व पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होने जहां प्रबंधन पर रैयतो व विस्थापितों
टंडवा : तीन सूत्री मांगों को ले आम्रपाली परियोजना से विस्थापित समाजसेवी आशुतोष मिश्रा ने बुधवार को कुमरागं कला में आमरण अनशन पर बैठे। उनके समर्थन में झाविमो के केंद्रीय प्रवक्ता योगेन्द्र प्रताप ¨सह, केंद्रीय सदस्य आलोक रंजन, सलीम अख्तर ने संयुक्त रुप से माला पहनाकर हौसला अफजाई की। इसे पुर्व अनशन के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए सत्याग्रही मिश्रा ने सीसीएल प्रबंधन व पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होने जहां प्रबंधन पर रैयतों व विस्थापितों के मूलभूत अधिकार को छीनने का आरोप लगाया। अनशन का कुछ घंटा हुआ था कि आम्रपाली परियोजना पदाधिकारी एन आर साह मौके पर पहुंचे और उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उसके बाद अनशन को स्थगित कर दिया गया।