Move to Jagran APP

स्वच्छ भारत बड़ा अभियान, इसमें दे सभी योगदान..

स्वच्छ भारत बड़ा अभियान.. इसमें दें सभी योगदान, एक दो तीन चार.. स्वच्छता की जय जय कार, गंदगी नहीं फैलाना है.. भारत को स्वच्छ बनाना है के नारे के साथ बुधवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाला। प्रभात फेरी अपने अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में भ्रमण किया। इस प्रभात फेरी में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं व कर्मियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 07:08 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 07:08 PM (IST)
स्वच्छ भारत बड़ा अभियान, इसमें दे सभी योगदान..
स्वच्छ भारत बड़ा अभियान, इसमें दे सभी योगदान..

गिद्धौर : स्वच्छ भारत बड़ा अभियान.. इसमें दें सभी योगदान, एक दो तीन चार.. स्वच्छता की जय जय कार, गंदगी नहीं फैलाना है.. भारत को स्वच्छ बनाना है के नारे के साथ बुधवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाला। प्रभात फेरी अपने-अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में भ्रमण किया। इस प्रभात फेरी में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं व कर्मियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक रहने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता पर कई ना रे लगा रहे थे जबकि जगह जगह पर नुक्कड़ सभा कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय गिद्धौर, सलगर, द्वारी बारिसाखी सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक तरीके से प्रभातफेरी निकाली। प्रभात फेरी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी, देवचरण दांगी, अजय कुमार सिन्हा, सीताराम रविदास ,पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी, सहायक शिक्षक ब्रजेश कुमार, राजीव कुमार दास, राजीव नयन प्रकाश, सरोज कुमार के अलावे कई शिक्षक शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.