मुहर्रम पर्व पर शांति व सदभाव बनाए रखने की दी हिदायत
मुहर्रम पर्व को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित कांफ्रेंस हाल में डीसी एवं एसपी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। इस क्रम में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त जितेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि विधि व्यवस्था को बनाए रखना प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की
चतरा : मुहर्रम पर्व को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित कांफ्रेंस हाल में डीसी एवं एसपी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। इस क्रम में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त जितेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि विधि व्यवस्था को बनाए रखना प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मुहर्रम की जुलूस को शांति व सदभाव के साथ संपन्न कराना है। जुलूस के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न होती है, तो इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों या कंट्रोल रूम को दें। पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर ने कहा कि शहर में अधिष्ठापित सीसीटीवी को दुरूस्त करांए। साथ ही सभी अखाड़ों का वीडियोग्राफी कराएं। इसके अलावा मंदिर और मस्जिदों के समीप बैरिके¨टग कराएं। ताकि धार्मिक स्थलों के समीप किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार का अव्यवस्था होती है, तो संबंधित व्यक्ति को ¨चहित करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में उप विकास आयुक्त मुरली मनोहर प्रसाद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी उपस्थित थे।