Move to Jagran APP

अटल लैब से माध्यमिक के छात्र बनेंगे स्मार्ट

अब माध्यमिक में विज्ञान की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधरेगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने अटल ¨रग¨टग लैब योजना बनाई है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय को समृद्ध प्रयोगशाला से लैश किया जाएगा। साथ ही साथ वीडियो कांफ्रें¨सग की भी व्यवस्था की जाएगी। ताकि आवश्यकता के अनुरूप कोई भी मंत्री या अधिकारी बच्चों से कभी भी सीधा संपर्क कर सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 06:15 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 06:15 PM (IST)
अटल लैब से माध्यमिक के छात्र बनेंगे स्मार्ट
अटल लैब से माध्यमिक के छात्र बनेंगे स्मार्ट

चतरा : अब माध्यमिक में विज्ञान की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधरेगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने अटल ¨रग¨टग लैब योजना बनाई है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय को समृद्ध प्रयोगशाला से लैश किया जाएगा। साथ ही वीडियो कांफ्रें¨सग की भी व्यवस्था की जाएगी। ताकि आवश्यकता के अनुरूप कोई भी मंत्री या अधिकारी बच्चों से कभी भी सीधा संपर्क कर सकते हैं। सरकार इस योजना के तहत एक स्कूल को बीस-बीस लाख रुपये का आवंटन उपलब्ध कराएगी। इस योजना के तहत जिले के पांच विद्यालयों का चयन हुआ है। चयनित विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं बहाल की जा रही है। झारखंड शिक्षा परियोजना के सहायक परियोजना पदाधिकारी अंबुजा पांडेय ने बताया कि विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए नीति आयोग ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में लैब स्थापित करने की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि अटल ¨टक¨रग लैब की स्थापना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऐसा कौशल प्रदान करना और उन्हें उस प्रौद्योगिकी तक पहुंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि लैब के लिए बारह से पंद्रह सौ वर्ग फीट का कमरा का होना अनिवार्य है। स्कूलों में चार से पांच सौ छात्र-छात्राओं की संख्या होनी चाहिए। लैब में जीव विज्ञान, रसायन और भौतिकी विज्ञान की जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्कूल को विभिन्न किस्तों में आवंटित किया जाएगा। प्रथम किस्त के रूप में दस लाख दिया जाएगा। शेष दस लाख की राशि पांच वर्षों में भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले हर वर्ष दो-दो लाख रुपये की राशि मुहैया कराई जाएगी। इस प्रकार माध्यमिक स्कूलों में विज्ञान लैब के जरिये बच्चों को स्मार्ट बनाया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.