जीवन से है प्यार, तो पान गुटखा का करो त्याग
नशा पान के विरुद्ध जागरूकता अभियान निकालते सेविकाएं
जीवन से है प्यार, तो पान गुटखा का करो त्याग
संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकायों व स्कूली बच्चों ने बुधवार को जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान जीवन से है प्यार तो पान गुटखा का करो त्याग। हडीया शराब पीना स्वास्थ्य को है खराब करना आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया। रैली मध्य विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुआ, जो संपूर्ण गांव का भ्रमण किया। इस क्रम में पान गुटखा से होने वाली हानि की जानकारी लोगों को दिया गया। जबकि शराब का सेवन के साथ-साथ पान गुटखा का सेवन नहीं करने की अपील लोगों से की गई। बताया गया कि गुटका पान से कैंसर, हार्ड अटैक सहित कई प्रकार की गंभीर बीमारी उत्पन्न हो रही है। लोगों को इन सब नशीले पदार्थों के सेवन से बचने की आवश्यकता है। ताकि जिंदगी जिंदादिली से जी सके। और घर परिवार को खुश रख सके रैली में आंगनबाड़ी सेविका सुनैना देवी, कंचन देवी, प्रभा सिन्हा, वैदेही मिश्रा, कांति देवी, उषा देवी, मीना देवी सहित अन्य थे।