Move to Jagran APP

रैयतों का हक छीन रही है कोल कंपनियां : केएन त्रिपाठी

बैठक को संबोधित करते इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 06:39 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 06:39 PM (IST)
रैयतों का हक छीन रही है कोल कंपनियां : केएन त्रिपाठी
रैयतों का हक छीन रही है कोल कंपनियां : केएन त्रिपाठी

रैयतों का हक छीन रही है कोल कंपनियां : केएन त्रिपाठी

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, इटखोरी(चतरा) : चतरा, हजारीबाग, लातेहार आदि जिलों में कोल कंपनियां रैयतों का हक छीन रही है। जिन रयतों की जमीन से कीमती कोयला निकाला जा रहा है, आज उन रजतों की स्थिति कोल कंपनियों ने दयनीय बना दी है। आने वाले दिनों में इंटक के बैनर तले कोल कंपनियों के विरुद्ध आंदोलन छेड़ा जाएगा। यह बात इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने बुधवार को इटखोरी में कहीं। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां के पंचवटी होटल में कांग्रेस व इंटक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने आए थे। उन्होंने कहा कि इंटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उनका दायित्व बनता है कि कोल कंपनियों को मनमानी नहीं करने दी जाएं। मजदूरों को उनका वाजिब हक दिलाया जाए। इसी अभियान के तहत इंटक ने यह निर्णय लिया है कि चतरा, लातेहार, हजारीबाग, गढ़वा तथा पलामू जिला के हर प्रखंड में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी। ताकि कोल कंपनियों के विरुद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा सके। इंटक नेता ने अग्निवीर योजना को देश के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना से देश की सेना कमजोर होगी। सरकार को इस योजना को तत्काल वापस ले लेना चाहिए। इससे पूर्व इंटक नेता ने कांग्रेस पार्टी तथा इंटक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाले दिनों में कोल कंपनियों के विरुद्ध आंदोलन छेड़ने के लिए तैयार रहने का भी आग्रह किया। बैठक में पूर्व विधायक योगेंद्रनाथ बैठा, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रामाधीन यादव, जगदीश यादव, प्रदीप सिंह, कृष्णा साव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.